{"_id":"600c6ff28ebc3e32ed5a4586","slug":"delhi-and-hariyana-footbal-team-win-match-dehat-news-jhs1868326184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली और हरियाणा की फुटबाल टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली और हरियाणा की फुटबाल टीम जीती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबीना (झांसी)। शनिवार को कसबे के तालाब ग्राउंड में भाजपा मंडल बबीना के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन शुरू किया गया। पहले दिन तीन मैच हुए। इनमें दिल्ली और हरियाणा ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच बराबरी पर छूटा।
टूर्नामेंट में पहला मुकाबला दिल्ली और राजस्थान के बीच हुआ, जिसमें दिल्ली ने 1-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच बड़वानी एवं गाजियाबाद टीम के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमें 1-1 गोल के साथ बराबरी पर रही। अंतिम तीसरे मैच में हरियाणा टीम ने शिवपुरी टीम को 2-1 से पराजित किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह ने फुटबॉल में किक मारने के बाद दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा कि यह टूर्नामेंट फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर मंच है। समय-समय पर फुटबॉल टूर्नामेंट के होने से खिलाड़ियों की प्रतिभा निर्भर निखरती है। विशिष्ट अतिथियों में छावनी परीषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र सैनी, ब्लॉक प्रमुख कल्याण बरार, व्यापारी मनोज जैन उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका अंशुल, सोनू, संजय और विकास भारती ने निभाई। कॉमेंट्री रवि जैन की। इस मौके पर चंद्र प्रकाश राय एवं दीपक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।