फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Defense Minister Rajnath Singh and Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma will come to Jhansi today.

आज झांसी आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा

Sun, 19 Dec 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh and Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma will come to Jhansi today.
झांसी। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को झांसी आएंगे। वह यहां भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करेंगे। साथ ही पॉलिटेक्निक ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश में छह यात्राएं निकालेगी। 19 दिसंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की यात्रा की झांसी से शुरुआत हो रही है। इसका शुभारंभ करने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झांसी आएंगे। रक्षामंत्री 11 बजे दिल्ली से एयरक्रॉफ्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। ग्वालियर से हेलीकॉप्टर के जरिए दोपहर एक बजे झांसी के एयरबेस पर उतरेंगे। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे पॉलिटेक्निक ग्राउंड पहुुंचकर जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने के साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह दोपहर तीन बजे भोजला गांव में झांसी जैविक फार्म को देखेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी सुबह 10.30 बजे झांसी आएंगे। वह सुबह 11 बजे शिक्षा विभाग और बुंदेलखंड विवि के अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे पॉलिटेक्निक ग्राउंड में जनसभा में शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे वह सड़क मार्ग से दतिया हवाई पट्टी पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed