{"_id":"66245297a92c8790c005a7ec","slug":"defense-corridor-will-take-shape-after-one-year-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-301382-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक साल बाद आकार ले लेगा डिफेंस कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक साल बाद आकार ले लेगा डिफेंस कॉरिडोर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में बनने जा रहा जनरल विपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर अगले साल आकार ले लेगा। कॉरिडोर की बाउंड्रीवाल के निर्माण के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।
डिफेंस कॉरिडोर गरौठा तहसील के छह गांवों की 1034 हेक्टेअर जमीन पर बनने जा रहा है। यहां अपनी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए सात कंपनी करार कर चुकी हैं। इनमें से रक्षा मंत्रालय की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के कारखाने का निर्माण शुरू हो चुका है। बाकी कंपनियों को यहां जमीनें तो आवंटित की जा चुकी हैं, परंतु मूलभूत सुविधाएं विकसित न होने की वजह से इन कंपनियों ने अब तक काम शुरू नहीं किया है। लेकिन, अब इस कमी को भी दूर किया जा रहा है। कॉरिडोर के लिए ली गई जमीन के चारों ओर 20 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी बनाई जा रही है। उद्योग विभाग के उपायुक्त ने बताया कि इन सभी कामों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।