फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   defence corridor

डिफेंस कॉरिडोर : झांसी में हवाई जहाज से लेकर कारतूस तक बनेंगे, बीस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 08 Feb 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
defence corridor
झांसी। लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो के आखिरी दिन 23 कंपनियों ने एमओयू साइन किए। इनमें से दो कंपनियां झांसी में अपनी इकाई लगाएंगी। ये कंपनियां यहां सेना के विमानों की मरम्मत करेंगी, इंजन तैयार करेंगी तथा कारतूस का निर्माण करेंगी। इससे क्षेत्र में बीस हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे।
विज्ञापन

पिछले सत्तर सालों से कारतूस निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय स्टंप्स श्यूले एंड सोंप्पा लिमिटेड झांसी में अपनी इकाई स्थापित करेगी। यहां कंपनी लगभग सौ एकड़ के क्षेत्रफल में अपनी इकाई स्थापित करेगी। सेना की बंदूक, मशीन गन आदि हथियारों के लिए कारतूसों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के सीईओ विवेक कृष्णा ने बताया कि कंपनी की 150-200 करोड़ के निवेश की योजना है। कंपनी चार सौ से अधिक लोगों को रोजगार देगी। इनमें कुशल, अकुशल श्रमिकों से लेकर अन्य तकनीकी व गैर तकनीकी लोगों को काम मिलेगा। यहां के अलावा कंपनी चित्रकूट में भी अपनी इकाई स्थापित करेगी। कंपनी देश की प्रमुख तीन-चार कारतूस बनाने वाले कंपनियों में से एक है।
विज्ञापन

वहीं, टाइटन एविएशन एंड एयरोस्पेस इंडिया लिमिटेड भी झांसी में सेना के जहाजों की मेंटेनेंस, रिपेयरिंग एवं इंजन उत्पाद की यूनिट लगाएगी। कंपनी यहां छह हजार एकड़ जमीन पर अपनी यूनिट स्थापित करेगी। इससे चार हजार से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार सृजित होंगे। कंपनी यहां विमानों की जांच - परख भी करेगी। इसके के लिए यहां बड़ा रनवे भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर का सबसे बड़ा हिस्सा झांसी में
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर कानपुर, आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट, लखनऊ व झांसी में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में 5071.19 हेक्टेअर भूमि में इसकी स्थापना की योजना है। कॉरिडोर के लिए ली जाने वाली कुल भूमि का 59 फीसदी हिस्सा झांसी में विकसित किया जा रहा है। यहां 3,025 हेक्टेअर जमीन ली जा रही है। जबकि, कानपुर में 1,000 हेक्टेअर, आगरा में 300, अलीगढ़ में 45.84, चित्रकूट में 500 और लखनऊ में 200 हेक्टेअर में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

इन गांवों में होगा विकसित
डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना के लिए गरौठा तहसील के ग्राम गेंदा कबूला, कठर्री, गोरा, जुझारपुरा, ठहरका, हरदुवा, शैतानपुरा, कामेरा व झबरा तथा टहरौली तहसील के ग्राम शमशेरपुरा, बेंदा, पथरेडी, सुरवई व देवरा सारन में भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed