फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   defence coridor will shaped in erach

एरच में आकार लेगा डिफेंस कॉरिडोर

Sat, 27 Nov 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
defence coridor will shaped in erach
military.jpg - फोटो : military.jpg
झांसी। डिफेंस कॉरिडोर के लिए गरौठा तहसील के छह गांवों में 1050 हेक्टेयर भूमि ली गई है। पहली इकाई की स्थापना एरच में होने जा रही है। यहां 183 हेक्टेयर जमीन पर भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) मिसाइल बनाने वाला संयंत्र स्थापित करेगी। अगले साल अप्रैल में प्लांट का निर्माण शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर छह जनपद झांसी, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, कानपुर और लखनऊ में विकसित किया जा रहा है। छहों जनपदों में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर का 59 फीसदी हिस्सा झांसी जनपद में विकसित किया जाना है। इसके लिए गरौठा तहसील के गांव एरच, गेंदा कबूला, झबरा, नेकारा, कठर्री व लभेरा में 1,050 हेक्टेयर भूमि ली गई है। यह जमीन उत्तर प्रदेश डवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने किसानों से खरीदी है। इसमें से एरच की 183 एकड़ जमीन पर रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमण भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा 400 करोड़ रुपये की लागत से इकाई स्थापित की जा रही है। इसका 19 नवंबर को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया था। जबकि, इससे पूर्व झांसी आए बीडीएल के अफसरों ने मौके पर जमीन का जायजा लिया था। जमीन कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल 2022 में कंपनी प्लांट के निर्माण का काम शुरू कर देगी, जिसे पूरा होने में दो साल लगेेंगे। प्लांट के साथ कंपनी अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय टाउनशिप भी विकसित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed