फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Defaulters will now be able to deposit bills by scanning QR code

Jhansi News: बकायेदार अब क्यूआर कोड को स्कैन कर जमा कर सकेंगे बिल

Fri, 11 Oct 2024 05:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Defaulters will now be able to deposit bills by scanning QR code
फोटो...
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी पानी के बिल के बकायेदार बिल अदा करने को तैयार नहीं हैं। बकायेदारों को सहूलियत देते हुए जल संस्थान के अफसरों ने क्यूआर कोड को जारी किया है। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद बकाया बिल को घर बैठे ही जमा किया जा सकेगा।

जिले में वर्तमान में तकरीबन साठ हजार उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग तीस हजार उपभोक्ताओं पर 35 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। बकायेदारी जमा कराने के लिए जल संस्थान के अफसरों ने कई बार नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही पांच फीसदी की छूट का भी प्रावधान किया था लेकिन बकायेदार जमा करने को तैयार नहीं हैं। एक बार फिर जल संस्थान के अफसरों ने उपभोक्ताओं के लिए क्यूआर कोड जारी किया है। क्यूआर कोड स्कैन करते ही बकाया बिल जमा किया जा सकेगा। इसके साथ ही पानी के बिल भी क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद जमा किए जा सकेंगे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि क्यूआर कोड काे स्कैन कर बिल जमा करने की सुविधा को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed