फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death of a young man who came for a picnic due to drowning in the canal

पिकनिक मनाने आए युवक की नहर में डूबने से मौत

Mon, 21 Mar 2022 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who came for a picnic due to drowning in the canal
झांसी (दतिया)। चिरूला थाना क्षेत्र के तहत ग्राम फुलरा से निकली अंगूरी बैराज की मुख्य राजघाट नहर में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह दोस्तों के साथ नहर पर पिकनिक मनाने के लिए आया था। यहां उसने दोस्तों के साथ शराब पी इसके बाद वह नहर में नहाने लगा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर के बहाव में बह गया। घटना रविवार दोपहर तीन बजे की बताई गई है। जानकारी मिलने पर चिरूला पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में पानी बंद कराकर उसकी खोजबीन शुरू की। देर रात युवक का शव घटना स्थल से करीब डेढ़ किमी दूर नहर में मिला। सोमवार को पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालवीय नगर काेंच जिला जालौन निवासी कलीम राइन (35) पुत्र मोहम्मद इस्माइल इन दिनों झांसी में निवास कर रहा था। रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ ग्राम फुलरा स्थित राजघाट नहर के किनारे पिकनिक मनाने के लिए आया था। यहां उन लोगों ने पिकनिक मनाने के दौरान शराब पी। इसके बाद वह दोस्तों के साथ नहर में नहाने लगा। नहाने के दौरान अचानक कलीम का पैर फिसल गया जिससे वह नहर में जा गिरा। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नहर में बह गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया। जानकारी मिलने पर चिरूला पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल नहर में पानी को बंद कराया और उसकी नहर में तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रात करीब ग्यारह बजे उसका शव पानी में उतराता मिला। सोमवार को पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मोहम्मद अकरम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed