{"_id":"60f960a68ebc3e6da22c669d","slug":"death-of-a-young-man-and-a-girl-child-due-to-drowning-in-the-water-filled-in-the-mine","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: खदान में भरे पानी में डूबने से युवक और मासूम की मौत, बच्ची को बचाने कूदा तो खुद भी समा गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: खदान में भरे पानी में डूबने से युवक और मासूम की मौत, बच्ची को बचाने कूदा तो खुद भी समा गया
Thu, 22 Jul 2021 05:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 22 Jul 2021 05:42 PM IST
सार
बिजौली के रावतपुरा मोहल्ला के पास एक गहरी खदान है। इसमें भरे पानी में ही नहाने एवं उसका इस्तेमाल करने के लिए गांव के आसपास के लोग आते हैं। गुरुवार दोपहर अंशिका (12) गांव के दूसरे लोगों के साथ नहाने गई थी।
विज्ञापन
डूबने से मौत (प्रतीकात्मक फोटो।)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के थाना प्रेमनगर के बिजौली इलाके में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक युवक और एक मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बिजौली के रावतपुरा मोहल्ला के पास एक गहरी खदान है। इसमें भरे पानी में ही नहाने एवं उसका इस्तेमाल करने के लिए गांव के आसपास के लोग आते हैं। गुरुवार दोपहर अंशिका (12) गांव के दूसरे लोगों के साथ नहाने गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान उसके साथ उसकी सहेली शिवानी (11) भी साथ में नहा रही थी। अचानक दोनों गहरे पानी में चली गईं। वहां दोनों डूबने लगीं। यह देख वहां खड़ा अर्जुन (19) उनको बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। उसने किसी तरह कोमल शिवानी को निकाल लिया, लेकिन अंशिका को बाहर नहीं निकाल सका।
विज्ञापन
गहरे पानी में वह भी बाहर नहीं निकल सका। दोनों को डूबता देख वहां चीख-पुकार मच गई। जब तक कोई पहुंचता दोनों गहरे पानी में समा चुके थे। सूचना मिलने पर प्रेम नगर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकलवाए। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर आ गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।