फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   death in police custody, officer suspended

पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत, चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 19 Feb 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
death in police custody, officer suspended
पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत, चौकी इंचार्ज निलंबित
विज्ञापन

किशोरी को फुसलाकर ले जाने के मामले में पूछताछ के लिए ले जाए गए एक युवक की मंगलवार को कोतवाली में हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग दोपहर बारह बजे उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के विरोध में परिजनों ने पुलिस पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। सदर एसडीएम गजल भारद्वाज ने मामले की मजिस्ट्रीयल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
नवंबर में शहर कोतवाली अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी को एक युवक फुसलाकर ले गया था। इस युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। युवक के बारे में जानकारी किए जाने के लिए पुलिस रविवार को युवक के रिश्तेदार थाना नाराहट निवासी भगवान दास के घर पहुंची। भगवान दास के अनुसार रविवार की रात्रि लगभग तीन बजे तीन पुलिस कर्मी व एक महिला पुलिस कर्मी उसके भाई देवेंद्र (35) पुत्र करोड़े कुशवाहा को अपने साथ ले गई। देवेंद्र ने पुलिस को यह भी बताया कि वह हृदय रोगी है, दवाइयां साथ ले जाने दो, लेकिन उसकी कोई बात नहीं सुनी गई। कोतवाली पुलिस उसे दो दिन तक हवालात में रखे रही। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने देवेंद्र की जमकर पिटाई की। उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिससे देवेंद्र बुरी तरह डर गया। मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे देवेंद्र के सीने में दर्द उठा। दोपहर बारह बजे पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता, क्षेत्राधिकारी तालबेहट देवेंद्र कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग का कहना है कि मृतक के परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर मारपीट करने से मौत होने का आरोप लगाया है। इस पर सदर चौकी इंचार्ज अटल विहारी को निलंबित कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed