{"_id":"5ecfbdd0288b776eab2d7eb2","slug":"deadbody-of-a-worker-found-in-toilet-of-shramik-special-train-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: श्रमिक स्पेशल ट्रेन के शौचालय में मिला मजदूर का शव, जेब से मिले 28 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: श्रमिक स्पेशल ट्रेन के शौचालय में मिला मजदूर का शव, जेब से मिले 28 हजार रुपये
Thu, 28 May 2020 07:08 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 28 May 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के शौचालय में गुरुवार को एक मजदूर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ व चिकित्सक मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर मृतक की जेब से झांसी से गोरखपुर का टिकट और करीब 28 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
मृतक के पास से मिले कागजातों की जांच कर परिजनों को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत मानते हुए मृतक का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पता चला कि 27 मई को यह श्रमिक स्पेशल ट्रेन कानपुर से चलकर झांसी पहुंची थी। स्टेशन पर लोको स्टाफ कोच की जांच कर रहा था, तभी कोच संख्या एस ई 068 226 के शौचालय में एक शव देखकर सभी घबरा गए। सूचना मिलते ही अधिकारी, पुलिस व चिकित्सक पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक की जेब से मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त जिला बस्ती के थाना हलुआ गौर निवासी मोहन शर्मा के रूप में हुई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।