फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deadbody of a father and two sons found floating in a well in jhansi

सनसनीखेज: कपड़ा लेने निकले थे पिता, अगले दिन बेटों के साथ कुएं में उतराता मिला शव

Mon, 24 May 2021 09:24 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 24 May 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
Deadbody of a father and two sons found floating in a well in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

झांसी के रानीपुर इलाके में शनिवार को कपड़ा लेने के लिए निकले एक व्यक्ति और उसके दो मासूम बेटों के शव लाड़गंज स्थित केदारनाथ मंदिर के पास बने कुएं में पड़े पाए गए। बच्चों के सिर कुचले गए थे, जबकि पिता के गले में घाव का निशान था। देर रात तक तय नहीं हो पाया कि तीनों की हत्या की गई या फिर पिता ने बच्चों की हत्या कर खुद जान दी है। एसएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन


मोहल्ला सिरधरपुरा निवासी रहीस यादव (42) शनिवार की दोपहर में पत्नी अर्चना देवी से कहकर गया कि वह बेटे हर्ष (12) और अंश (9) को बाजार में कपड़े दिलाने जा रहा है। इसके बाद वह शाम तक नहीं लौटा तो घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन देर रात तक कहीं कोई पता नहीं चला।  
विज्ञापन


सुबह फिर घर वाले तीनों को खोजने के लिए निकले। उन्होंने मोहल्ला लाड़गंज स्थित केदारनाथ मंदिर के पास बने कुएं के पास खून देखा। अनहोनी की आशंका होने पर कुएं के अंदर झांक कर देखा। तीनों के शव पानी में उतरा रहे थे। शव देखते ही कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया। बच्चों के सिर पर चोटों के निशान थे।  रईस का गला कटा था। रईस के छोटे भाई राजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि पूरा परिवार एक साथ रहता है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। यह घटना क्यों और कैसे हुई वह समझ नहीं पा रहा है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। 

एसएसपी रोहन पी कनय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पिता के द्वारा बच्चों को मारने का मालूम चल रहा है। बच्चों को मारने के बाद अपराधबोध में आकर पिता ने भी खुद का मार लिया। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। परिवार के लोगों से अभी पूछताछ संभव नहीं है।


वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने कहा कि फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच करने के लिए गई थी। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed