फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of missing youth suffering from cancer was found in the well

कैंसर पीड़ित लापता युवक का शव कुएं में मिला

Wed, 04 May 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth suffering from cancer was found in the well
झांसी। तीन दिनों से लापता युवक का शव मंगलवार सुबह कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया। अभी तक उसकी मौत की वजह साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोंठ के ग्राम आमखेरा निवासी मनोज आदिवासी (23) गले के कैंसर से पीड़ित था। 20 अप्रैल को वह इसी कुएं में गिर गया था। उस दौरान ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार हुआ। उपचार के बाद वह गांव आ गया था। परिजनों का कहना है 30 अप्रैल को शाम को वह अचानक से लापता हो गया। उसको आसपास तलाशा गया लेकिन, वह नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को कुएं से दुर्गंध आने पर जब लोगों ने उसमें देखा तब वहां शव पड़ा दिखा। इंस्पेक्टर मोंठ का कहना है कि बीमारी की वजह से युवक परेशान था हालांकि उसके आत्महत्या करने की वजह साफ नहीं हुई है। मनोज की अभी शादी नहीं हुई थी। मां की भी कुछ वर्ष पहले बीमारी की वजह से मौत हो चुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed