{"_id":"615611b08ebc3e2be51cb6fb","slug":"dead-body-hung-on-a-tree-after-killing-a-young-man-jhansi-news-jhs2055938147","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करके पेड़ पर लटकाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या करके पेड़ पर लटकाया शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रेमनगर इलाके के श्रीनगर मोहल्ला निवासी एक युवक की हत्या करके उसका शव घर के पास ही एक पेड़ पर लटका दिया। युवक बुधवार की शाम से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। शव मिलने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बदहवास हाल में परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमनगर थाने में तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
थाना प्रेमनगर, हंसारी के श्रीनगर मोहल्ला निवासी विजय (22) पुत्र विश्वनाथ विश्कर्मा हंसारी में एक मिठाई की दुकान में काम करता है। परिजनों का कहना है विजय दुकान पर काम करने के बाद बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर के लिए निकला था। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तब उसके मोबाइल पर फोन लगाया गया लेकिन, फोन पर बात नहीं हुई। परेशान होकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जान-पहचान की जगहों के साथ ही रिश्तेदारी में तलाश हुई लेकिन, कहीं भी उसका पता नहीं चला। आज सुबह हंसारी से श्रीनगर जाने वाले रास्ते में एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ दिखा। मार्निंग वॉक को निकले लोगों ने पेड़ पर शव को लटका देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में मौके पर प्रेमनगर पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना विजय के घर पहुंचा दी। उसके घर के लोग भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गए। उसके भाई मोहित का कहना है कि शव का हाथ-पांव बंधा हुआ था। थोड़ी दूर में उसकी गिरी हुई थी। परिजनों ने पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनकी ओर से प्रेमनगर थाने में हरिओम विश्वकर्मा, नरेश एवं कमलेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर रणविजय सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगी।
लापता होने से कुछ देर पहले ही विजय ने दुकान मालिक को किया था फोन
विजय दुकान से छूटने के बाद सीधे घर के लिए निकला लेकिन, परिजनों का कहना है कि विजय जैसे ही दुकान से थोड़ा आगे बढ़ा उसे आरोपी नजर आ गए। उसने दुकान मालिक को करीब आठ बजे फोन करके इस बारे में बताया। करीब तीन मिनट की आखिरी कॉल में उसने बताया कि आरोपी उसका रास्ता रोककर खड़े हैं। इसके थोड़ी देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। दुकान मालिक ने तुरंत उसके घरवालों को यह बात बताई। घर वालों ने हंसारी पुलिस के साथ मिलकर करीब एक घंटे तक उस रास्ते में विजय की तलाश की लेकिन, कहीं भी उसके बारे में नहीं मालूम चला। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले चोरी की एक घटना को लेकर विवाद हो गया था।