{"_id":"6698624879fc1a845e058a77","slug":"dcm-crushes-security-guard-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-353615-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सुरक्षा गार्ड को डीसीएम ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सुरक्षा गार्ड को डीसीएम ने कुचला, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गणेश चौराहे के पास स्थित बालाजी ग्रीन कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड को डीसीएम ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो जाने से उसकी मौत हो गई।
बड़ागांव के गोरारी गांव निवासी अच्छेलाल (70) ने एक जुलाई से कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड का काम शुरू किया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है दिन में ड्यूटी करने के बाद रात में वह वहीं सो जाता था। बुधवार दोपहर सड़क से लगे पेड़ के नीचे सो रहा था। उसी दौरान बैक करते समय एक डीसीएम के टायर से उसके सिर में चोट आ गई। उसके सिर से खून निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। पुलिस भी पहुंच गई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने भी कॉलोनी में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक डीसीएम बैक करते हुए उसे कुचलता दिखा। एसपी सिटी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम की तलाश की जा रही है।