फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daughters like Rani Laxmibai will come out of Sainik Schools: Modi

सैनिक स्कूलों से निकलेंगी रानी लक्ष्मीबाई जैसी बेटियां: मोदी

Sat, 20 Nov 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Daughters like Rani Laxmibai will come out of Sainik Schools: Modi
झांसी। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के 35 सैनिक स्कूलों में इस सत्र से लड़कियों को प्रवेश दिया गया है। ये एक बड़ी शुरुआत है। इन स्कूलों से रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीर बेटियां निकलेंगी। रानी की जयंती के मौके पर हुए इस आयोजन में महिला शक्ति छाई रही।
विज्ञापन

आयोजन की शुरुआत में किले के मैदान के ऊपर से तीन फाइटर जेट निकले, जिनकी कमान महिला पायलट फ्लाइंग लेफ्टिनेंट भावना कांत, अंजली व तेजस्वी यादव के हाथ में थी। ये देख वहां मौजूद सभी लोग रोमांचित हो उठे। इसके बाद बीच-बीच में कार्यक्रम का संचालन गर्ल्स एनसीसी कैडेट ने किया। इतना ही नहीं, रक्षा मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री को सौंपा गया रानी लक्ष्मीबाई का चित्र एनसीसी की कैडेट लेकर पहुंची। इस दौरान स्क्रीन पर सैनिक स्कूलों में बालिकाओं के प्रवेश से संबंधित लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम के दौरान बीच में कई बार संचालन का मौका बेटियों को दिया गया। एनसीसी पूर्व छात्रसंघ के उद्घाटन समारोह का संचालन एनसीसी कैडेट अवनीत कौर ने किया। इसके बाद संचालन की कमान एनसीसी की सीनियर अंडर ऑफिसर निदा खान के हाथ में भी आई। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में पचास फीसदी हिस्सेदारी महिला शक्ति की रही। इनमें खासी संख्या में एनसीसी की गर्ल्स कैडेट शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed