फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Daily intreast not find shivam dead

प्रतिदिन पांच सौ रुपये का ब्याज न मिलने पर ले ली शिवम की जान

Sat, 07 Nov 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Daily intreast not find shivam dead
झांसी। प्रतिदिन पांच सौ रुपये का ब्याज न देने पर राहुल व आदित्य ने मिलकर शिवम की जान ले ली थी। रकम न देने पर उसे कई दिनों से धमकाया जा रहा था। छात्र ने परिजनों को भी पूरा मामला बताया था। लेकिन, परिजनों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दोनों आरोपी दोस्तों ने शिवम को गढ़िया बांध पर ले जाकर उसकी जान ले ली। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि दूसरे की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बिहारीपुरा मोहल्ला निवासी खेमराज अहिरवार मजदूरी करते थे। उनके छोटे बेटे शिवम की मोहल्ले में रहने वाले राहुल व आदित्य से गहरी मित्रता था। लेकिन, यह दोनों ही शिवम की जान के दुश्मन बन जाएंगे, यह बात परिजनों ने सपने में भी नहीं सोची थी। दो माह पहले पांच हजार रुपये आदित्य से उधार लेना शिवम को महंगा पड़ गया। कुछ दिन बीतने के बाद आदित्य उससे पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ब्याज मांगने लगा। जिसके न देने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। शिवम ने यह बात भी अपने परिजनों को बताई थी, लेकिन परिजनों के गंभीरता से न ली।
विज्ञापन

3 नवंबर की शाम दोनों आरोपियों ने योजना के तहत शिवम को गढ़िया बांध ले गए। जहां लेनदेन के चलते विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। शिवम के लापता होने के बाद परिजनों ने दोनों पर ही संदेह जताया था। राहुल को गिरफ्तार करने के बाद हत्या होने का पता चला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आदित्य की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed