फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cyber crime

पुलिसकर्मी की बेटी के तीन खातों से उड़ाए एक लाख 44 हजार

Fri, 14 Feb 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
cyber crime
झांसी। जिले में केवाईसी के नाम पर ठगी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस लाइन में रहने वाले एक पुलिसकर्मी की बेटी से एक युवती ने केवाईसी के नाम पर तीन खातों से एक लाख 44 हजार हड़प लिए। खाते से रुपये निकलने का मेसेज देखकर युवती घबरा गई। शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में रहने वाले एक पुलिसकर्मी की पुत्री पुष्पा एक प्राइवेट जॉब करती है। 11 फरवरी को केवाईसी की जानकारी के नाम पर साइबर अपराधियों ने खाते की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके अलग-अलग तीन खातों से एक लाख 44 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये निकलने का तीन मेसेज देखकर पुष्पा घबरा गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी। साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। इसके पहले भी एक सप्ताह के भीतर दस से अधिक केवाईसी के नाम पर लोगों को चूना लगा चुके हैं। साइबर सेल व पुलिस मात्र जांच में ही जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed