फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Cunning fraudster siphoned off 3.34 lakh from an account by making 20 transactions in a single day.

Jhansi News: शातिर जालसाज ने एक दिन में 20 ट्रांजेक्शन करके खाते से उड़ाए 3.34 लाख रुपये

Tue, 13 Oct 2026 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Cunning fraudster siphoned off 3.34 lakh from an account by making 20 transactions in a single day.
झांसी। थाना प्रेमनगर के स्कूलपुरा मोहल्ला निवासी मथुरा प्रसाद के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 3.34 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार, एक ही दिन में उनके खाते से 20 ऑनलाइन लेनदेन किए गए। इस मामले में प्रेमनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मथुरा प्रसाद ने पुलिस को बताया कि 2 अक्तूबर को अपराह्न 3:45 बजे उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। कुछ देर बात करने के बाद उन्होंने कॉल काट दी थी। इसके तुरंत बाद उनके डेबिट कार्ड से रकम कटनी शुरू हो गई। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोई ओटीपी, पासवर्ड या पिन साझा नहीं किया। न ही किसी लिंक को डाउनलोड किया था। रकम कटने का पता उन्हें कुछ देर बाद संदेश आने पर चला। उन्होंने तुरंत ग्राहक सेवा से संपर्क कर अपना डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया। प्रेमनगर थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कॉल मर्जिंग की आशंका
साइबर जानकार बताते हैं कि जालसाज बिना ओटीपी और पिन नंबर पूछे भी खाते से पैसा निकाल सकते हैं। वे पहले पीड़ित को किसी परिचित या बैंक कर्मचारी के रूप में विश्वास में लेते हैं। फिर किसी परिचित से बात कराने या सत्यापन के बहाने कॉल मर्ज करने के लिए कहते हैं। इसी दौरान ठग किसी खाते में लॉगिन या सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर देते हैं। ओटीपी को एसएमएस के बजाय वॉयस कॉल से भेजने का विकल्प चुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजी का तरीका और बचाव
जैसे ही पीड़ित कॉल को बातचीत में जोड़ता है, ओटीपी जालसाज तक पहुंच जाता है। इस तरीके से भी जालसाज लोगों के पैसे निकालते हैं। साइबर विशेषज्ञ डॉ.राजीव ने सलाह दी है कि इससे बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉन्फ्रेंस कॉल कभी स्वीकार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed