फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   culutral program in bundelkhand university

दुनिया के लिए मिसाल हैं रानी लक्ष्मीबाई: स्वतंत्र देव

Tue, 19 Nov 2019 11:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
culutral program in bundelkhand university
बुंदेलखंड महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रानी झांसी का अंग्रेेजों के विरुद्ध संघर्ष पूरी दुनिया के लिए मिसाल है। एक अंग्रेज अफसर ने लिखा था कि वह एक अद्भुत महिला थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रानी ने अपने जीवन की आहुति देकर गुलाम भारत को एक नई जनचेतना दी थी। उनका जीवन हर पीढ़ी को प्रभावित करता रहेगा ।उन्होंने लोगों से अपने बेटों और बच्चों से गुटका न मंगाने, घर और बाहर स्वच्छता रखने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, बेटी और पत्नी पर हाथ न उठाने, बूढ़े मां बाप के पैर दबाने का आग्रह किया। कहा कि ऐसा करने से एक नया बदलाव पक्का है। प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की प्रगति के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र- छात्राओं ने झांसी रानी पर लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसको सभी ने सराहा। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा में रितिका भारद्वाज, चंचल राय, रिशिता सिंह, शिखा राय, कविता, पूजा, मोहित, मोहम्मद फैजल, गोपाल सिंह, विनय, अमन नाय, सना ने झांसी की रानी, महाराजा गंगाधर राव, सैनिक, अंग्रेज आदि का रूप धारण किया। सभी स्वरूप घोड़े और बग्गियों पर चल रहे थे। यात्रा बीकेडी होकर रानी लक्ष्मीबाई पार्क में समाप्त हुई। इस मौके पर डॉ. एलसी साहू, डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. डीपी गुप्ता, डॉ. बृजेश मिश्रा डॉ. नवेंद्र सिंह मौजूद रहे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने बीकेडी प्रांगण में लगी रानी झांसी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed