{"_id":"628e64d5a3c7d5598a00f0e4","slug":"crying-from-chhattisgarh-express-the-girl-jumped-in-front-of-the-goods-train-died-jhansi-news-jhs221479528","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रोते हुए उतरी युवती ने मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रोते हुए उतरी युवती ने मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग, मौत
विज्ञापन
झांसी। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से उतरी युवती ने अचानक मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। उसका शरीर कई हिस्सों में बंट गया था जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वह कौन है और कहां की रहने वाली है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह रोते हुए ट्रेन से उतरी थी। प्लेटफार्म पर इधर-उधर घूमती रही फिर मालगाड़ी के आने पर आगे कूद गई।
ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती कदम उठाने वाली युवती की उम्र बीस साल के करीब बताई जा रही है। मंगलवार को कोरवा की तरफ से आने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में वह सवार थी। बताया जा रहा है कि वह जनरल कोच में सफर कर रही थी। जब ट्रेन साढ़े चार बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर आई तो वह ट्रेन से उतरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवती प्लेटफार्म की तरफ न उतरकर पटरियों वाली साइड को उतरी थी। इसी दौरान मालगाड़ी आ रही थी। वह मालगाड़ी का इंतजार करने लगी। जब मालगाड़ी निकट आई तभी युवती ने उसके आगे छलांग लगा दी। मौके पर ही मौत हो गई थी।
युवती के पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। सीसीटीवी फुटेज की मदद से युवती की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
- संजय आर्या, आरपीएफ निरीक्षक ग्वालियर