फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Crocodile entered the school, children and teachers remained locked in the class for half an hour

Jhansi News: स्कूल में घुसा मगरमच्छ, आधा घंटे क्लास में बंद रहे बच्चे और शिक्षक

Mon, 16 Oct 2023 11:20 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 16 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Crocodile entered the school, children and teachers remained locked in the class for half an hour
- ग्राम खखल के प्राथमिक विद्यालय में मगरमच्छ देख मचा हड़कंप
विज्ञापन

- वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही नहर में चला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मोंठ वन रेंज स्थित गांव खकल के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह को चार फुट लंबा मगरमच्छ घुस गया। स्कूल में मगरमच्छ को देख पढ़ाई कर रहे बच्चों में अफरातफरी मच गई। शिक्षक और बच्चे क्लास में बंद हो गए और वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। हालांकि वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ नहर में चला गया। निगरानी के लिए वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

बेतवा नदी से निकली नहर गांव खकल होती हुई समथर की ओर जाती है। सुबह तकरीबन आठ बजे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई चल रही थी। इस दौरान एक चार फुट लंबा मगरमच्छ स्कूल में दिखाई दिया। यह देखकर बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शिक्षकों ने बच्चों को क्लासरूम में बंद करते हुए वन विभाग के अफसरों को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही मगरमच्छ नहर में चला गया। वन कर्मियों की काफी खोजबीन के बाद भी मगरमच्छ नहीं मिला। वन विभाग की टीम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी संदीप रविकुल, रामआसरे, बीट प्रभारी लल्लू, राजेश सिंह, अशुतोष, भंवर सिंह, रामकिशोर और चतुरसिंह मौजूद रहे। जेबी शेंडे (आईएफएस) ने बताया की मगरमच्छ की सूचना मिलते ही तुरंत ही टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही वह नहर में वापस चला गया। निगरानी के लिए वन कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed