फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   criminal will tell truth by israel technique

‘इजराइली तकनीक’ से सच उगलेंगे अपराधी

Mon, 08 Jul 2019 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
criminal will tell truth by israel technique
‘इजराइली तकनीक’ से सच उगलेंगे अपराधी
विज्ञापन

झांसी। पुलिस से झूठ बोलकर बचना अब अपराधियोें के लिए आसान नहीं होगा। पूछताछ मेें न तो पुलिस को गुमराह कर सकेंगे और न किसी तरह के राज़ छिपा सकेंगे। जल्द ही अपराधियों से सच्चाई उगलवाने के लिए पुलिस इजराइली तकनीक लेयर्ड वॉइस एनालिसिस (एलवीए) अपनाने की तैयारी में है। इसके लिए पुलिस अधिकारियोें को बाकायदा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अब जुर्म करके बचना आसान नहीं होगा। अभी आरोपी की इजाजत से ही उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट हो सकता है। उसे फॉरेंसिक लैब में बुलाकर उसके सिर, छाती और कलाइयों में इंस्ट्रूमेंट (उपकरण) लगाए जाते हैं। कई तरह के सवाल पूछकर उसके जवाबों और उस दौरान धड़कनों में हुए बदलाव को खास मशीन के जरिये मापा जाता है और पता लगाया जाता है कि वह झूठ तो नहीं बोल रहा है, लेकिन यह प्रक्रिया काफी मुश्किल होती है। इससे पुलिस इजराइली तकनीक लेयर्ड वॉइस एनालिसिस (एलवीए) तकनीक अपनाने की तैयारी शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

एलवीए में सिर्फ एक स्पीकर का इस्तेमाल होता है। इसे सामने रखकर अपराधी से सामान्य बात की जाती है। एलवीए उसकी आवाज की अलग - अलग फ्रीक्वेंसी से सौ से अधिक तरह की भावनाओं के स्तर को पकड़ता है। इसके बाद जब अपराधी से ‘मुद्दे की बात’ पूछी जाती है तो उसके द्वारा कही गई बातों और जानकारियों को इन्हीं 100 से अधिक पैरामीटर्स पर कसा जाता है। यह 80 प्रतिशत तक झूठ लाइव पकड़ लेगा। झूठ बोलने पर आवाज में स्ट्रेस लेवल बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिपाकर भी हो सकेगा टेस्ट
ऐसे में अपराधी के पीछे बैठा व्यक्ति पूछताछ कर रहे व्यक्ति को अपराधी का स्ट्रेस लेवल बढ़ाने, क्रॉस चेक करने या सवाल फिर से पूछने को कहता है ताकि सच को पुख्ता किया जा सके। इस तकनीक में निर्दोष व्यक्ति की भी पहचान हो सकेगी, क्योंकि यह तकनीक अब तक प्रचलित हार्टबीट, ब्लड प्रेशर, सांसों की रफ्तार और नर्वस सिस्टम में आए बदलावों पर आश्रित नहीं है बल्कि व्यक्ति की भावनाओं और आवाज पर काम करती है। चूंकि इसमें व्यक्ति पर कोई उपकरण, सेंसर या तार नहीं लगाया जाता, इसलिए छिपाकर कर भी यह टेस्ट किया जा सकता है। जिले से दो अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। इसके अपनाने के लिए भी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है।

यह तकनीकी पुलिस महकमे के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे अपराधियों से सही जानकारी हासिल कर सलाखों के पीछे भेजने में आसानी होगी। जल्द ही प्रशिक्षण मिलने के बाद यह तकनीकी को जिले में शुरू कर दिया जाएगा।
राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed