फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Criminal injured in encounter with vehicle theft gang, four surrender

Jhansi News: वाहन चोर गिरोह से मुठभेड़ में बदमाश घायल, चार का समर्पण

Fri, 04 Jul 2025 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Criminal injured in encounter with vehicle theft gang, four surrender
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत लकारा मोड़ पर बृहस्पतिवार शाम पुलिस और वाहन चोर गिरोह में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। चार ने समर्पण कर दिया। इनके कब्जे से चोरी की 21 बाइक बरामद हुई हैं। सीपरी बाजार थाना निरीक्षक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ अपराधियों की सुरागकशी और धरपकड़ में जुटे थे। शाम करीब पांच बजे मुखबिर से पता चला कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य मध्यप्रदेश से झांसी की ओर आ रहे हैं। वह गांव लकारा के रास्ते से होकर आएंगे।
पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दिया। तभी लकारा मोड़ पर वाहन चोर गिरोह का पुलिस से सामना हो गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दतिया के गांव बड़ौनी निवासी अरविंद घायल हो गया।
विज्ञापन

उसके साथी विशाल, निवाड़ी के चंद्रपुरा निवासी सुरेंद्र कुशवाह, राजा खान, रामजी कुशवाहा ने समर्पण कर दिया। तलाशी लेने पर पुलिस को इनके कब्जे से तमंचा व कारतूस मिले। पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, अरविंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed