{"_id":"5776bc324f1c1b797179b770","slug":"young-man-shot-on-the-route-of-warehouse","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल गोदाम मार्ग पर युवक के मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माल गोदाम मार्ग पर युवक के मारी गोली
Jhansi
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
माल गोदाम मार्ग पर युवक के मारी गोली
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तांगा स्टैंड से माल गोदाम जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार को युवक को पल्सर सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसे मे़िडकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। सीपरी बाजार पुलिस ने मामला दर्ज कर इसे प्रेमनगर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। दरअसल जिस क्षेत्र में घटना हुई, वह प्रेमनगर थाने की परिधि में है।
प्रेमनगर के हीरापुरा नगरा निवासी रिटायर रेलवे कर्मचारी भागीरथ परिहार का पुत्र गोलू परिहार (26) सीपरी बाजार से पेट्रोल भरवा कर घर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे माल गोदाम मोड़ पर रोक लिया और तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके पेट को छूती हुई निकल गई। उसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया। घटना लगभग रात 11.58 की है लेकिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को 2.15 पर दी। सीपरी बाजार पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मेडिकल कालेज पहुंच कर घायल से पूछताछ भी की।
जांच के बाद सीपरी बाजार थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार यादव ने बताया बल्कि उसे छूती हुई निकली है, लेकिन घायल ने बताया था कि पेट में गोली लगी है। यही बात संदेह पैदा करती है। सवाल यह भी है कि परिजनों ने पुलिस को दो घंटे बाद सूचना क्यों दी? ऐसा तो नहीं कि गोलू तमंचा कमर में लगाए हो और चल गई हो। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।