फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman had jumped from the roof of LIC building

एलआईसी बिल्डिंग की छत से महिला ने लगाई छलांग

Wed, 02 Sep 2015 11:28 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
पार्षद द्वारा की जा रहीं शिकायतों से परेशान एक महिला ने कानपुर चुंगी के निकट स्थित एलआईसी बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छलांग लगाने से पहले महिला ने गरौठा विधायक को घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए मदद की गुहार भी लगाई।
विज्ञापन

गुरसरांय थाना क्षेत्र स्थित किले के नीचे परकोटा मुहल्ला निवासी वंदना यादव पत्नी जितेंद्र यादव का परिवार पुस्तैनी मकान बनवा रहा है। एक स्थानीय पार्षद मुहल्लेवासियों की शिकायत पर मकान के आगे के निर्माण को अवैध ठहरा रहे हैं। इस संबंध में पार्षद ने कई जगह शिकायती पत्र दे रखे हैं। महिला का परिवार इन्हीं शिकायतों के चलते परेशान चल रहा है। कई बार विवाद भी हो चुका है। बुधवार को वंदना अपने परिजनों के साथ समस्या लेकर नवाबाद थाना क्षेत्र के आरटीओ कार्यालय के निकट रहने वाले गरौठा विधायक दीप नारायण सिंह यादव के आवास पर पहुंची। महिला की पीड़ा सुनने के बाद गरौठा विधायक ने गुरसरांय थाना प्रभारी से बात कर मामले के उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद गरौठा विधायक ने महिला से कहा कि उन्होंने कार्रवाई के लिए कह दिया है, वह गुरसरांय थाना प्रभारी से संपर्क कर ले। संतुष्ट होने के बाद महिला परिजनों के साथ आवास से बाहर निकल आई। कुछ देर बाद ही वंदना पास में स्थित एलआईसी बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई और वहां से छलांग लगा दी। जमीन पर गिरकर महिला घायल हो गई। घटना को देख मौके पर मौजूद लोगों ने हड़कंप मच गया। गरौठा विधायक को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एक गाड़ी भेजकर महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed