फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vicious gang of bullies caught

शातिर बदमाशों का गिरोह पकड़ा

Fri, 18 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 18 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vicious gang of bullies caught
झांसी। पुलिस ने आपे में सवारी बैठाकर या दुकान पर भीड़ में खड़े व्यक्ति की जेब काटने व उनका सामान चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। दो बदमाश भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों के पास से हजारों रुपये व चुराए ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद हुए हैं। बदमाशों ने करीब डेढ़ सौ जेब कटी व चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर नवाबाद थाना पुलिस व स्वॉट टीम ने बुधवार की रात बस स्टैंड पर वारदात की फिराक में खड़े सात बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि दो भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सदर बाजार थाना क्षेत्र के मथुरा कॉलोनी खिरकपट्टी निवासी रविंद्र राय पुत्र लक्ष्मी नारायण, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी निवासी भूपेंद्र यादव पुत्र स्व कन्हैया लाल, टपरियन हंसारी निवासी धर्मेंद्र अहिरवार पुत्र लक्ष्मी नारायण, हरिजन कॉलोनी हंसारी निवासी बबलू डांसर पुत्र हर प्रसाद, बरुआसागर क्षेत्र में स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी अनिल कुमार सक्सेना पुत्र रामसेवक, बबीना थाना क्षेत्र के खैलार निवासी नौशाद खान पुत्र हनीफ खान व बबीना थाना क्षेत्र के मुहल्ला हरुआ खैलार निवासी मदन लाल अहिरवार बताए। भागे बदमाशों के नाम हंसारी निवासी जितेंद्र कुमार अहिरवार पुत्र स्व मंगल व मड़िया मुहल्ला गोविंद चौराहा निवासी शहजाद पुत्र नाजिर खान बताए।
विज्ञापन


आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह रैकी कर राहगीरों को आपे में बैठाते थे। आपे में उनके साथी अगल- बगल बैठकर लोगों की जेब काट लेते थे और उनका सामान भी चोरी कर लेते थे। तलाशी लेने पर रविंद्र राय के पास से 5100 रुपये, फूलचंद्र चौहान के नाम का चोरी किया गया ड्राइविंग लाइसेंस, भूपेंद्र यादव के कब्जे से 4700 रुपये नकद व जे पी शर्मा के नाम का ड्राइविंग लाइसेंस, धर्मेंद्र अहिरवार के पास से चार हजार रुपये नकद, पूजा ठाकुर के नाम से स्टेट बैंक आफ इंडिया का एटीएम, अनिल कुमार सक्सेना के पास से 5300 रुपये, पूजा ठाकुर के नाम का पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम, नौशाद खान के कब्जे से 5520 रुपये, बबलू डांसर के पास से 4650 रुपये व मदन लाल अहिरवार के पास से 4760 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि यह गैंग कई साल से सक्रिय है। गिरोह के सदस्य डेढ़ सौ से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पूछताछ में पता लगा है कि गिरोह के सदस्य किराए पर आपे लेते थे। इसी आपे में सवारियों के साथ बैठकर मौका पाते ही उनकी जेब से नकदी चुराकर अगले स्टापेज पर उतरकर भाग जाते थे। लगभग तीन माह पूर्व दोपहर के समय उक्त आरोपियों ने कचहरी चौराहे के निकट एक सवारी की जेब काटकर 63 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।

पांच माह पूर्व सुबह दस बजे मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक के पास से एक सवारी के 5000 रुपये चुरा लिए थे। करीब एक माह पहले जय मां काली मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने आए एक व्यक्ति के 45 हजार रुपये, बीस दिन पूर्व जेल चौराहे पर एक सवारी की जेब काटकर तीस हजार रुपये के अलावा झरर घाट के पास एक होटल पर नहा रहे दो ट्रक ड्राइवरों के कपड़ों से 19 हजार रुपये व दो ड्राइविंग लाइसेंस इन लोगों ने चोरी कर लिए थे। दीपावली के पूर्व एक यात्री के नब्बे हजार रुपये भी इन लोगों ने चुरा लिए थे।

मोबाइल पर पिक्चर खोलकर बंटाते थे ध्यान
आपे के अंदर बदमाश सवारी के अगल- बगल बैठ जाते थे। इसके बाद एक बदमाश सवारी का ध्यान बंटाने के लिए अपना मोबाइल चालू कर उसमें या तो पिक्चर देखने लगता था या फोटो को इधर- उधर करने लगता। जैसे ही सवारी का मोबाइल की तरफ ध्यान खिंचता, इसी बीच दूसरा बदमाश उसकी जेब से रुपये पार कर देता था।

तीन और गैंगों की तलाश
एसएसपी के अनुसार अभी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन के बीच तीन और समानांतर गैंग काम कर रहे हैं। जिनके संबंध में जानकारी मिली है। जल्द ही यह गिरोह भी पुलिस के शिकंजे में होेंगे।

 
आपे चालकों पर कसा जाएगा शिकंजा
एसएसपी ने बताया कि इस खुलासे के बाद कई ऐसे आपे मालिकों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने बिना सत्यापन के ही बदमाशों को अपनी गाड़ी किराए पर चलाने के लिए दे दी। ऐसे आपे मालिकों पर अब शिकंजा कसा जाएगा, जो बिना सत्यापन के अपनी गाड़ियां दूसरों को चलाने के लिए दे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed