फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two arrest in robbery

इनोवा लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
two arrest in robbery
two arrest, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। करीब डेढ़ माह पहले ओरछा घूमने के लिए बुक कराई इनोवा गाड़ी को लूटने के मामले में बड़ागांव थाने की पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाशों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पश्चिम बंगाल से इनोवा गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


13 जनवरी को नवाबाद थानांतर्गत सीता होटल के पास से दो लोग ओरछा घूमने के लिए इनोवा गाड़ी को बुक करा कर ले गए थे। इन लोगों ने लौटते समय शंकरगढ़ में इनोवा चालक संतोष कुमार को नशीला पदार्थ खिलाया। अचेत होने पर वह संतोष को पारीछा के आगे सड़क किनारे फेंक कर इनोवा गाड़ी लूटकर ले गए थे। होश में आने पर संतोष की सूचना पर बड़ागांव थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से पुलिस के हाथ बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस को मुखबिर से पता चला कि इनोवा लूटकांड में शामिल  बदमाश कानपुर रोड पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम अंकुर चतुर्वेदी पुत्र सर्वेश कुमार निवासी पिपरौली थाना बेला जिला औरैया व अभय राठौर पुत्र जगरूप सिंह निवासी आवास विकास कालोनी सिविल लाइन इटावा बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए। अंकुर ने बताया कि यह गाड़ी उन्होंने पश्चिम बंगाल के थाना वनगांव जनपद के 24 परगना में उत्तम सरकार को बेची थी। इसके बाद बड़ागांव थाने की पुलिस ने पश्चिम बंगाल की थाना वनगांव पुलिस को सूचित किया। सूचना पर वहां की पुलिस ने इनोवा गाड़ी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed