{"_id":"56fd6e844f1c1b5c48f00105","slug":"two-arrest-in-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनोवा लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
two arrest, jhansi hindi news
- फोटो : demo
झांसी। करीब डेढ़ माह पहले ओरछा घूमने के लिए बुक कराई इनोवा गाड़ी को लूटने के मामले में बड़ागांव थाने की पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाशों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पश्चिम बंगाल से इनोवा गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।
13 जनवरी को नवाबाद थानांतर्गत सीता होटल के पास से दो लोग ओरछा घूमने के लिए इनोवा गाड़ी को बुक करा कर ले गए थे। इन लोगों ने लौटते समय शंकरगढ़ में इनोवा चालक संतोष कुमार को नशीला पदार्थ खिलाया। अचेत होने पर वह संतोष को पारीछा के आगे सड़क किनारे फेंक कर इनोवा गाड़ी लूटकर ले गए थे। होश में आने पर संतोष की सूचना पर बड़ागांव थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से पुलिस के हाथ बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस को मुखबिर से पता चला कि इनोवा लूटकांड में शामिल बदमाश कानपुर रोड पर मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम अंकुर चतुर्वेदी पुत्र सर्वेश कुमार निवासी पिपरौली थाना बेला जिला औरैया व अभय राठौर पुत्र जगरूप सिंह निवासी आवास विकास कालोनी सिविल लाइन इटावा बताए।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए। अंकुर ने बताया कि यह गाड़ी उन्होंने पश्चिम बंगाल के थाना वनगांव जनपद के 24 परगना में उत्तम सरकार को बेची थी। इसके बाद बड़ागांव थाने की पुलिस ने पश्चिम बंगाल की थाना वनगांव पुलिस को सूचित किया। सूचना पर वहां की पुलिस ने इनोवा गाड़ी को बरामद कर लिया है।