{"_id":"58446c7e4f1c1b8c60a8628c","slug":"the-conflict-in-the-two-groups-of-inmates-in-prison-many-inmates-chutal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष, कई कैदी चुटैल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष, कई कैदी चुटैल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जेल में रविवार दोपहर कैदियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। जमकर लात-घूंसे और डंडे चले, जिसमें कुछ कैदी चुटैल हो गए। नवाबाद थाना पुलिस ने सख्ती से संघर्ष शांत कराया। इसकी रिपोर्ट बंदी रक्षक ने दोनों गुटों के कैदियों के खिलाफ नवाबाद थाने में दर्ज कराई है।
रविवार को जेल में बंद पिता-पुत्र रोहित यादव व चाहत यादव से मुलाकात करने के लिए परिजन पहुंचे। इस बीच कैदी जय सिंह के भी परिजन पहुंच गए। दोनों के बीच जेल के बाहर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसे लोगों ने हस्तक्षेप करके शांत करवा दिया। इस दौरान मुलाकात के लिए जेल के दरवाजा खुल गया। दोनों पक्ष के लोग जेल के अंदर पहुंच गए। अंदर दोनों पक्षों के सामने-सामने आने पर विवाद फिर शुरू हो गया। देखते ही देखते लात-घूंसे और डंडे चलने लगे। जेल में मौजूद बंदी रक्षकों ने बीचबचाव का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। इस बीच किसी ने डीएम व एसएसपी को जेल के अंदर संघर्ष होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही नवाबाद थाने का पुलिस फोर्स जेल पहुंच गया। पुलिस ने सख्ती से दोनों गुटों के बीच का विवाद शांत कराया। पुलिस ने चुटैल हुए कैदियों का जेल के अंदर ही उपचार करवाया।
इस मामले की रिपोर्ट बंदी रक्षक आनंद तिवारी ने नवाबाद थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने एक पक्ष से चाहत यादव, रोहित यादव और दूसरे पक्ष से जय सिंह, अजय चौबे, शिवचरन, अन्नू यादव, सुरेंद्र जाट, व लक्ष्मी को नामजद किया है। जेलर ने बताया कि जेल के अंदर डंडे नहीं चले, बल्कि लात-घूंसे चले थे। जिसमें कुछ कैदी चुटैल हुए थे। नवाबाद थाना पुलिस ने जेल पहुंचकर मामला शांत करवा दिया था।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक एके मिश्रा ने बताया कि कैदियों से मुलाकात करने के लिए आए लोगों के बीच में जेल के बाहर कहासुनी हो गई थी। मुलाकात करने आए परिजनों ने इसकी जानकारी कैदियों को दे दी, जिससे उनके बीच में विवाद हो गया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।