फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   STF caught two smugglers with 2.30 quintals of ganja

एसटीएफ ने 2.30 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्करों को पकड़ा

Sun, 15 Jun 2025 08:32 PM IST
सचिन सोनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Sun, 15 Jun 2025 08:32 PM IST
सार

एसटीएफ (प्रयागराज) ने रविवार झांसी-कानपुर हाईवे के पास मिनी ट्रक में मछली के दाने के बीच छिपाकर ले जा रहे 2.30 क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजे की खेप रायपुर से बिजनौर ले जा रहे दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया। दो अन्य की  तलाश जारी है। 

विज्ञापन
STF caught two smugglers with 2.30 quintals of ganja
मोंठ थाने में पुलिस की गिरफ्त में गांजे की खेप के साथ पकड़े गए दोनों तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी। एसटीएफ (प्रयागराज) ने रविवार दोपहर झांसी-कानपुर हाईवे मोंठ बाइपास के पास मिनी ट्रक में मछली के दाने के बीच छिपाकर ले जा रहे 2.30 क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस ने ट्रक सवार दो गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया। तस्कर गांजे की खेप रायपुर से बिजनौर ले जा रहे थे। पूछताछ में उन्होंने दो तस्करों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनको तलाश रही है।
विज्ञापन

एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि एसटीएफ को गांजा तस्करी करके बिजनौर ले जाने की बात मालूम चली थी। सुराग मिलने पर प्रयागराज एसटीएफ झांसी-कानपुर हाईवे पर मोंठ बाइपास के पास मिनी ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर मछली को खिलाने वाले दानों के बीच 2.30 क्विंटल गांजा छिपाकर रखा गया था। बाजार में इसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने ट्रक में सवार बिजनौर, धामपुर के फुलबाग कॉलोनी निवासी राहुल कुमार एवं दरभंगा बिहार निवासी जयप्रकाश पासवान को पकड़ा। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि बरेली के आवंला निवासी यूसूफ अंसारी एवं प्रतापगढ़ के पट्टी निवासी पवन पांडेय के लिए वह लोग गांजा तस्करी करते हैं। पुलिस टीम इनको भी गिरफ्तार करने के लिए भेजी गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मोंठ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम में एसटीएफ उपनिरीक्षक रणेंद्र सिंह, प्रभंजन पांडेय, संतोष कुमार आदि शामिल रहे।


मिनी ट्रक में हरियाणा का नंबर देख चकराई पुलिस
गांजा तस्करी में इस्तेमाल हुई मिनी ट्रक में हरियाणा की नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसमें गांजा छत्तीसगढ़ के रायपुर से छिपाया गया। पुलिस छत्तीसगढ़ के नंबर प्लेट वाली ट्रक तलाश रही थी लेकिन, समय रहते पुलिस को इसका पता चल गया। तब जाकर एसटीएफ मोंठ के पास इस मिनी ट्रक को पकड़ सकी। झांसी के रास्ते होने वाली गांजा तस्करी इसके पहले भी पकड़ी जा चुकी। 26 अप्रैल को बबीना में करीब एक करोड़ रुपये कीमत का गांजा तस्करी कर रहे दो तस्कर पकड़े गए थे। ट्रक के भीतर काजू के छिलकों के नीचे छुपाकर इसे ले जाया जा रहा था। अधिकांश गांजा उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ से खरीदकर पंजाब समेत उत्तर भारत की ओर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed