{"_id":"5b1c303e4f1c1bb51e8b4ffc","slug":"socide-krne-ssp-office-pohchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह करने एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्मदाह करने एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला
amarujala
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर में रहने वाली एक महिला मिट्टी का तेल डालकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। हाथ में मिट्टी का तेल देखकर पुलिस वालों ने उसे हिरासत में ले लिया। उसका आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और मऊरानीपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। मामला सुनने के बाद एसपी देहात ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
महिला ने बताया कि पांच जून को उसके देवर ने उसके छोटे बेटे को डांट दिया था, इस कारण वह घर से भाग गया था। वह उसकी खोजबीन में लगी थी, तभी एक युवक ने फोन कर कहा कि उसे पता है कि उसका बेटा कहां है। वह उसके साथ चले तो वह
उसके पुत्र से मिलवा देगा। वह युवक की बात मानकर उसके साथ चली र्गई। आरोप है कि युवक उसे एक खेत पर ले गया और धमकाते हुए उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद अपने साथी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकाते हुए घर के पास छोड़कर भाग गए। वह शिकायत करने थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसे चलता कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिट्टी का तेल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। यहां उसने एसएसपी से मिलने की इच्छा जाहिर की। एसएसपी बुंदेलखंड इन्वेस्टर्स समिट में थे, इस कारण मुलाकात नहीं हो सकी। इस पर गुस्साई महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया तो वहां मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना सिंह के पास ले गईं। जानकारी होने पर पहुंचे एसपी देहात कुलदीप नारायण ने मऊरानीपुर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि थाने में शिकायत क्यों नहीं सुनी गई, इसकी जांच कराई जाएगी।