फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RTO clerk openly vandalizing

आरटीओ लिपिक की खुलेआम गुंडई

Sat, 19 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
RTO clerk openly vandalizing
fight, jhansi news - फोटो : demo
आरटीओ के लिपिक ने शुक्रवार की दोपहर बीकेडी चौराहा पर खुलेआम गुंडई की। उसने साथी के साथ एक ठेले वाले को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। मन नहीं भरा तो उसे कीचड़ में पटककर लहूलुहान कर दिया। उस पर शराब की बोतल उड़ेल दी। नवाबाद, कोतवाली और सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय में तैनात लिपिक स्कूटर से अपने एक साथी के साथ बीकेडी चौराहा पहुंचा, जहां शिवाजी नगर निवासी शफी (35) ठेले पर सिंघाड़े बेच रहा था। लिपिक ने सिंघाड़े के दाम पूछे तो उसने 20 रुपये के एक किलो बताए। रेट सुनकर लिपिक तमतमा गया और गाली-गलौज करते हुए कहा कि जिस जगह पर वह ठेला लेकर खड़ा हुआ है, वह उसके विभाग की है। उसे 15 रुपये किले में सिंघाड़े देने होगे। इनकार करने पर शफी के गाल पर चांटे मारना शुरू कर दिया। इसके साथ ही लिपिक के साथ आए युवक ने ठेले वाले की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने स्कूटर की डिग्गी से शराब की बोतल निकाली और शफी को नशेबाजी साबित करने के लिए शराब उड़ेल दी। भीड़ ने दोनों को घेर लिया और फिर से पुलिस को सूचना दी। नवाबाद थाना पुलिस उसके साथी को लेकर थाने पर आ गई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके चलते पकड़े गए व्यक्ति को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed