फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   RPF ASI caught taking bribe

आरपीएफ एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ा

Tue, 21 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
RPF ASI caught taking bribe
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी/ दतिया। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने सोमवार को दतिया स्टेशन पर कैंटीन संचालक की शिकायत पर आरपीएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक को छह हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। टीम ने आरोपी की जेब से रुपये बरामद किए। वहीं, आरोपी एएसआई ने कहा कि शिकायतकर्ता को उसने कुछ रुपये उधार दिए थे। यह रुपये वही हैं।
विज्ञापन


दतिया रेलवे स्टेशन पर ठेकेदार कृष्ण कुमार शर्मा प्लेटफार्म एक पर कैंटीन का संचालन करते हैं। उन्होंने प्लेटफार्म तीन पर भी एक कैंटीन खोल रखी है। ठेकेदार का आरोप है कि प्लेटफार्म तीन पर कैंटीन संचालन के बदले आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) एसके निरंजन द्वारा दस हजार रुपये की अनाधिकृत रूप से मांग की जा रही थी। उन्होंने एएसआई को 18 जून को तीन हजार रुपये व 19 जून को एक हजार रुपये दिए।
विज्ञापन


छह हजार रुपये के लिए उस पर और दबाव बनाया जा रहा था। सोमवार को ठेकेदार ने मामले की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त से की। इस पर डीएसपी आरबी शर्मा के नेतृत्व में ठेकेदार के साथ नौ सदस्यीय टीम दतिया आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार दतिया स्टेशन पर स्थित आरपीएफ चौकी पर पहुंचा और उसने कुछ देर बातचीत के उपरांत एएसआई को छह हजार रुपये दे दिए। एएसआई ने रुपयों को शर्ट की जेब में रख लिया, तभी लोकायुक्त टीम के सदस्य मौके पर पहुंच गए। टीम ने एएसआई की जेब से नोटों को बरामद कर लिया।

हालांकि, इस दौरान एएसआई का कहना था कि उसने कैंटीन संचालक को पंद्रह हजार रुपये उधार दिए थे, जिसमें छह हजार रुपये वह लौटाने आया था। टीम में निरीक्षक अतुल सिंह, शैलेंद्र गोविल, नरेंद्र त्रिपाठी, आलोक त्रिवेदी आदि शामिल थे।


इधर, सूचना पर दतिया स्टेशन पहुंचकर झांसी स्टेशन प्रभारी निरीक्षक राजीव उपाध्याय ने भी मामले की जानकारी ली। इस मामले में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed