फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rob Gantna was heavy on SSP , were Hdkaa

एसएसपी पर रौब गांठना भारी पड़ा, हड़काए गए

Sun, 26 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
 Rob Gantna was heavy on SSP , were Hdkaa
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। अपने को मानवाधिकार आयोग का सचिव बताकर शुक्रवार को एसएसपी पर रौब गांठने पहुंचना एक व्यक्ति और उसके साथ गए चार लोगों को भारी पड़ गया। नवाबाद थाना पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। देर शाम पूछताछ और हड़काने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन


दोपहर में एसएसपी के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह मानवाधिकार आयोग से बोल रहा है, उनके सचिव बात करना चाहते हैं। एसएसपी ने बात की और उन्हें आफिस आने को कहा। कुछ देर के बाद एसएसपी दफ्तर में चार लोग आ धमके।
विज्ञापन


उनमें से एक ने अपने मोबाइल से फोटो खींचना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे रोका पूछताछ शुरू कर दी। गड़बड़ी की आशंका होने पर एसएसपी ने तुरंत चारों को नवाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल वह व्यक्ति मानवाधिकार एसोसिएशन का सचिव है लेकिन बता रहा था मानवाधिकार आयोग।  थानाध्यक्ष आरबी यादव ने बताया कि चारों को पूछताछ के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed