{"_id":"7defbbd1df60243bf62c7e22673734d6","slug":"on-giving-five-million-child-kidnapping-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख न देने पर पुत्र के अपहरण की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख न देने पर पुत्र के अपहरण की धमकी
ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बदमाशों ने फोन कर बीएसएनएल के इंजीनियर से पांच लाख रुपये मांगे हैं। रुपये न देने पर छोटे पुत्र के अपहरण की धमकी दी है, इससे परिवार दहशत में है। शुक्रवार को इंजीनियर की पत्नी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सीपरी बाजार थानांतर्गत फौजी चौराहा निवासी मैराजुल हसन बीएसएनएल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी ने बताया कि चार दिन पहले मध्यरात्रि उनके मोबाइल फोन की घंटी बजी। नींद की वजह से वह फोन नहीं उठा सकीं, जिसकी जानकारी सुबह जागने पर हुई।
अगले दिन फिर मध्य रात्रि को फोन की घंटी बजी। जब उन्होंने फोन उठाया तो फोन करने वाले ने पांच लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि यदि मांग पूरी नहीं की गई तो उनके छोटे पुत्र को अगवा कर लिया जाएगा। उन्होंने फोन काट दिया तो उक्त नंबर से लगातार करीब 18-20 फोन आए। पुत्र की सुरक्षा के चलते दंपति ने स्कूल प्रशासन से संपर्क साधा और पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे पहले उनके मोबाइल फोन की घंटी बजी। जब तक वह फोन उठातीं तब तक पति के फोन की घंटी बज उठी। सोते से जागकर पति ने फोन उठाया तो फोन करने वाले ने फिर पांच लाख रुपये की मांग करते हुए पुत्र को अगवा करने की धमकी दी। फोन पर बात करने से ह्दय रोगी इंजीनियर की तबियत बिगड़ गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।