{"_id":"5749f6a34f1c1b2f076920b7","slug":"mediator-who-killed-wade","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीचबचाव करने वाले को उतारा मौत के घाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीचबचाव करने वाले को उतारा मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
murder case , jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी/मोंठ। मोंठ थानांतर्गत ग्राम कुम्हरार में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में बीचबचाव करने वाले युवक को आरोपियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
शुक्रवार की दोपहर में ग्राम के निवासी चतुर्भुज बरार और सुनील कुमार दोहरे के बीच बच्चों को लेकर विवाद हो गया, जो कुछ देर बाद शांत हो गया। कहासुनी और छींटाकशी के चलते रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। कुछ देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान वहां काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने बताया कि विवाद के दौरान चतुर्भुज अपने घर गया और लाइसेंसी बंदूक उठा लाया, उसने दहशत फैलाने के लिए बंदूक से फायरिंग करना शुरू कर दिया।
तभी वहां राजकुमार (28) पुत्र स्व. हीरालाल निवासी कुम्हरार पहुंच गया। राज कुमार दोनों पक्षों में बीचबचाव करने लगा। इससे तमतमाए चतुर्भुज ने साथियों के साथ मिलकर उसको गोली मार दी। गोली कंधे के पास लगने से राज कुमार वहीं गिर पड़ा। इसके बाद मौका लगते ही चारों आरोपी भाग गए। राजकुमार को गोली लगने की सूचना पर मां मायादेवी व परिजनों मौके पर पहुंचे तथा उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की मां मायादेवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीचबचाव करने के दौरान चतुर्भुज, हन्नू पुत्र रतीराम, बृजेश पुत्र शंकरलाल तथा कौशल पुत्र चतुर्भुज ने उसके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद करके चतुर्भुज, हन्नू, बृजेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार हुए कौशल किशोर की तलाश कर रही है।
एक हत्यारोपी है पुलिस का रिटायर्ड दारोगा
थाना पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी चतुर्भुज पुलिस विभाग के उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त है। उसने गांव में अपनी हनक बनाने के लिए विवाद के दौरान हवाई फायरिंग की। फायरिंग करने के दौरान गोली राज कुमार को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बंदूक को बरामद कर लिया गया है। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।