{"_id":"c104b3a0d2c9f9d3f4a49b6eea58927f","slug":"looted-crooks-arrested-with-gun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" लूटी बंदूक के साथ बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटी बंदूक के साथ बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कालेज रोड स्थित खुशीपुरा मोड़ से लाइसेंसी बंदूक लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने मय बंदूक गिरफ्तार कर लिया है। उसका एक साथी पहले से एक अन्य लूट के मामले में जेल में निरुद्ध है।
23 फरवरी 2015 को रिटायर्ड फौजी ओमप्रकाश निवासी मड़ियन का कुआं कोतवाली दतिया आपे से लाइसेंसी बंदूक लेकर बीपीसी कॉम्पलेक्स जा रहे थे। आपे जैसे ही खुशीपुरा मोड़ पर पहुंचा वैसे ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश झपट्टा मारकर बंदूक लूट ले गए। पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को तलाशा मगर सफलता नहीं मिली।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि गुरुवार को स्वॉट टीम अपराधियों की तलाश में बस स्टैंड के पास थी। कुछ देर बाद नवाबाद थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। तभी उन्हें सूचना मिली कि कानपुर-ग्वालियर हाइवे पर कुम्हार का कुआं पुल के नीचे एक बदमाश लूट की बंदूक के साथ खड़ा है। वह बंदूक बेचने की फिराक में है।
विज्ञापन
घेराबंदी कर मय बंदूक रोहित कबूतरा पुत्र गुलाब कबूतरा निवासी पाड़री सीपरी बाजार को पुलिस ने दबोच लिया। उसने बताया कि वारदात में उसके साथ अजय कबूतरा पुत्र जरदान कबूतरा निवासी पाडरी डेरा सीपरी बाजार भी था। अजय करीब पांच माह से लूट के एक अन्य मामले में जेल में निरुद्ध है।
इनसेट
जेल चौराहा पर तुरंत बना ली लूट की योजना
रोहित ने खुलासा किया कि वह अजय के साथ ढाबे से खाना खाकर घर जा रहा था। जेल चौराहा पर आपे के बाहर निकल रही बंदूक को लेकर बैठा एक व्यक्ति दिखा। अजय ने तुरंत बंदूक लूटने की योजना बनाई। पहचान छुपाने के लिए उन्होंने मुंह पर रुमाल बांध लिये। बाइक अजय चला रहा था और उसने झपट्टा मारकर बंदूक लूटी थी।
कसाई मंडी, नारायण बाग होते हुए भागे थे दोनों
वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे कसाई मंडी होते हुए नारायण बाग पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद मैरी हाइवे से होकर गांव पाडरी सीपरी बाजार पहुंचे। कुछ दिन बाद बंदूक का सौदा 16 हजार रुपये में ललितपुर के एक व्यक्ति से हुआ। जब उसने बंदूक के बारे में पूछा तो बताया कि परिचित ने 10 हजार रुपये में बेची है। अब ज्यादा कीमत मिलने की वजह से ललितपुर के व्यक्ति को रुपये लौटाकर बंदूक लेकर आया था।
डीआईजी ने पुलिस टीमों को किया पुरस्कृत
बंदूक लूट का खुलासा होने पर डीआईजी ने पुलिस टीमों को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है। पुरस्कार पाने वालों में स्वॉट प्रभारी विक्रम सिंह, थानाध्यक्ष नवाबाद अरविंद कुमार यादव, एसआई सुनीत कुमार व राजीव वैस, बृजमोहन यादव, रामनरेश यादव, पातीराम, शत्रुंजय प्रताप सिंह, नरेंद्र पाल, वीर सिंह, चंद्रशेखर यादव, मनोज कुमार, अंजुल यादव, संजीव कुमार शामिल रहे।