फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   koi risbt mange to bhege adio

कोई रिश्वत मांगे, तो भेजें ऑडियो-वीडियो

Mon, 06 Aug 2018 01:09 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 06 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
koi risbt mange to bhege adio
police, jhansi news - फोटो : demo
भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए सरकार ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में एंटी करप्शन पोर्टल भी शुरू किया है। इसमें अब भ्रष्टाचार से संबंधित ऑडियो और वीडियो भी पोर्टल पर अपलोड करने की व्यवस्था की गई है। जांच में ऑडियो-वीडियो सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम के कर्मचारी सफाई नहीं कर रहे हैं या पुलिस किसी मामले की सुनवाई नहीं कर रही है, किसी भी विभाग की समस्या से संबंधित शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज की जा सकती है। समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जाता है, परंतु इसकी निगरानी शासन स्तर से होती है। हाल ही में सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए आईजीआरएस में एंटी करप्शन पोर्टल भी शुरू किया है। इस पोर्टल में एक नई व्यवस्था भी जोड़ी गई है, जिसके तहत किसी भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने से संबंधित वीडियो या ऑडियो इस पर अपलोड किया जा सकता है। अधिकतम चार एमबी का वीडियो-ऑडियो ही इस पर अपलोड किया जा सकता है। इस पर तुरंत शासन स्तर से कार्रवाई की जाएगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिकायत पर होने वाली जांच और रिपोर्ट का स्टेटस भी पीड़ित व्यक्ति को दिया जाएगा।
विज्ञापन


30 दिन में होता है शिकायत का निस्तारण
आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली शिकायतों को अलग-अलग श्रेणी में रखा जाता है। शिकायतों का निस्तारण 15 से 30 दिन की अवधि में किया जाता है। उल्लेखनीय है कि जिले की हर माह लगभग डेढ़ हजार शिकायतें आईजीआरएस पोर्टल पर पहुंचती हैं। इनमें सर्वाधिक सफाई, पानी और बिजली से जुड़ी होती हैं। शिकायतों के निस्तारण में हाल ही में अभी जिले का प्रदेश में पहला स्थान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे दर्ज करें शिकायत
आईजीआरएस पर शिकायत टोल फ्री नंबर 1077, 05102371100, 2371199 पर दर्ज की जा सकती हैं। शिकायत संख्या एसएमएस के जरिये मिलेगी। साथ ही शिकायत पर हो रही कार्यवाही का ऑनलाइन स्टेटस भी देख सकते हैं। इसके अलावा आईजीआरएस एप डाउनलोड कर शिकायत निस्तारण की स्थिति देखी जा सकती है।

शासन लेता है संज्ञान
आईजीआरएस पर दर्ज होने होने वाली शिकायतों का सीधे शासन संज्ञान लेता है। शासन के सचिव शिकायतों को जांच के लिए डीएम और एसएसपी के पास भेजते हैं, जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी जांच कर रिपोर्ट भेजते हैं। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रत्येक तीन घंटे में शिकायतों की स्थिति जांचते हैं।


भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश
भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए आईजीआरएस के तहत नई व्यवस्था की गई है। इसमें दर्ज होने वाली शिकायतों को सीधे शासन स्तर पर संज्ञान लिया जाता है। तय अवधि में समस्याओं का शत प्रतिशत निस्तारण किया जाता है।
- आकाश रंजन श्रीवास्तव, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed