{"_id":"57699e804f1c1b3743b47e2f","slug":"killed-with-sticks-beat-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठियों से पीट-पीटकर कर बुजुर्ग को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठियों से पीट-पीटकर कर बुजुर्ग को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। साथ में सो रहा पुत्र किसी तरह जान बचाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अंबावाय गोपालपुरा निवासी अमर सिंह (60) के घर के पास मोहल्ले के कुछ लोगों ने सोमवार की रात जमकर शराब पी और हंगामा करने लगे। अमर सिंह और उसके पुत्र जगदीश ने इसका विरोध किया तो नशेबाजों उनकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कुछ देर बाद पिता-पुत्र आंगन में सो गए।
देर रात नशेबाजों ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। उन्हें लाठियों से पीटने लगे। जगदीश तो किसी तरह बचकर भाग निकला, लेकिन हमलावरों ने बुजुर्ग अमर सिंह पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दीं। हमलावरों ने वहां से जाने के बाद जगदीश वापस पहुंचा पिता की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। जगदीश ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जगदीश की तहरीर पर मोहल्ले के बृजकिशोर, नंदन किशोर व लक्ष्मीनारायण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हत्याभियुक्तों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि बुजुर्ग को कुछ लोगों ने थप्पड़ मारे थे जिससे उनकी जान चली गई। इस कारण गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।