फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Killed mother alive on paper , distributed assets

जीवित मां को कागजों में मार डाला, संपत्ति बांटी

Sun, 08 May 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Killed mother alive on paper , distributed assets
avas, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सीपरी बाजार के मसीहागंज में कलियुगी पुत्रों ने जिंदा मां को दस्तावेजों में मरा दिखाकर खेती की जमीन का बंटवारा करके बेच दिया है। अब मकान को बेचने की मंशा के चलते मां को बेघर कर दिया है। दर-दर की ठोकरें खा रही वृद्ध मां शनिवार को एसएसपी के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची। उसने कलियुगी पुत्रों से राहत दिलवाने की गुहार लगाई।  
विज्ञापन


75 वर्षीय वृद्धा पार्वती पत्नी स्व. भवानी कुशवाहा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके नाम से मसीहागंज में एक एकड़ 12 डिसमिल जमीन व मकान है। पीड़िता ने बताया कि पति का निधन होने के बाद उसने मेहनत से अपने तीन पुत्रों को पालापोशा। तीनों की धूमधाम से शादी की। पर, उसे पता नहीं चल सका कि तीनों पुत्र षड्यंत्रकारी और नाकारा हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि पुत्रों ने फर्जी तरीके से उसका मृतक प्रमाण पत्र बनवाया और हिस्सा करके जमीन अपने-अपने नाम करवा कर बेच डाली। जब उसे पुत्रों की करतूत के बारे में पता चला तो उसने विरोध किया, इसकी वजह से वह तीनों पुत्रों और उनकी पत्नियों की आंखों में चुभने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। वृद्धा ने बताया कि अब उसके पुत्र मकान को बेचने की फिराक में हैं, जिसकी वजह से उसे घर से बेदखल कर दिया है। वह जबरन घर पर जाती है, तो उसके साथ अभद्रता करते हैं।

वृद्धा ने बताया कि उसने कई जगह पर अपनी शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि पुत्रों के षड्यंत्र में राजस्व विभाग के कर्मचारी संलिप्त हैं। मामले की गंभीरता को देख हुए एसएसपी ने वृद्धा को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


भूख की वजह से लड़खड़ा गई  
एसएसपी मनोज तिवारी के सामने रोते हुए फरियाद कर रही वृद्धा एकदम लड़खड़ा गई। उसे वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने संभाला। वृद्धा ने बताया कि उसे दो दिन से पुत्रों ने खाने को नहीं दिया है, जिसकी वजह से चक्कर आ गए। इस पर एसएसपी ने तुरंत वृद्धा को बैठाकर चाय व नाश्ता करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed