{"_id":"575087044f1c1b7d2810bee2","slug":"junior-doctor-s-nurse-ballyragging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर डाक्टर ने की नर्स से धक्कामुक्की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जूनियर डाक्टर ने की नर्स से धक्कामुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ने स्टाफ नर्स के साथ ओटी (आपरेशन थियेटर) में धक्कामुक्की कर दी। आक्रोशित नर्सों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर प्राचार्य ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
शुक्रवार को न्यूरो ओटी (आपरेशन थियेटर) में ड्यूटी कर रही एक नर्स ने आरोप लगाया कि सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर एनस्थेटिक डॉक्टरों ने कहा कि सीनियर सर्जन नहीं आते हैं, तो वह कोई केस नहीं कराएंगे। इसके बाद साढ़े नौ बजे सभी एनस्थेटिक डॉक्टर ओटी से बाहर चले गए। नर्स का आरोप है कि एनस्थेटिक डॉक्टरों के जाते ही सर्जरी विभाग का एक जूनियर डॉक्टर उनके पास आया और आरोप लगाने लगा कि उन्होंने एनस्थेटिक डॉक्टरों को भड़का दिया, इस कारण वह ओटी से चले गए।
नर्स ने कहा कि उन्होेंने किसी भी डॉक्टर को नहीं भड़काया है, तो जूनियर डॉक्टर ने नर्स के साथ धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद नर्सेज संघ मेडिकल कॉलेज इकाई अध्यक्ष ऊषा किरण, जिलाध्यक्ष ए अग्रवाल, रानी वर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में नर्स प्राचार्य से मिलने पहुंचीं और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। नर्सों ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों की गुंडई बहुत बढ़ गई है। आए दिन मरीजों और तीमारदारों के साथ, अस्पताल कर्मचारियों के साथ मारपीट की जाती है। अब तो हद हो गई स्टाफ नर्स को भी नहीं बख्श रहे हैं।
विज्ञापन
नर्सेज संघ ने आरोप लगाया कि आए दिन नर्सों के साथ जूनियर डॉक्टरों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। शिकायत के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने पर यह उदंड होते जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।