{"_id":"5779660a4f1c1b6d697fa0a4","slug":"happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दतिया के सिकंदरा बैरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने भइयालाल प्रजापति (42) और उनके भतीजे अवधेश (17) को कुचल दिया। दोनों स्कूटी पर शादी के निमंत्रण बांटने निकले थे। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। भइयालाल के पुत्र का विवाह 12 जुलाई को होना है। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में कोहराम मचा है।
शांति भवन ओरछा गेट निवासी भइयालाल के पुत्र का 12 जुलाई को विवाह होना है। वह शादी के कार्ड अपने भतीजे अवधेश के साथ रविवार की सुबह स्कूटी से बांटने जिगना गए थे। लौटते वक्त दतिया में सिकंदरा बैरियर के पास तेज रफ्तार खाद्यान्न से भरे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी की स्कूटी के परखचे उड़ गए। अवधेश के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भइयालाल को दतिया के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हेलमेट न पहनने से सिर में आई गंभीर चोट आने से दोनों को नहीं बचाया जा सका। हादसे की सूचना मिलने से शादी की तैयारी में जुटे परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था।