फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   four arrest in robery

बाईपास पुल के पास मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
four arrest in robery
four-arrest-in-robery, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। पुलिस ने मंगलवार को मेडिकल बाईपास पुल के पास हुई मुठभेड़ में डकैती व लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया, जबकि गैंग के सरगना समेत दो डकैत भाग निकले।  पुलिस ने लूट के 58 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, एलईडी, एक्टिवा बरामद की है। तलाशी लेने पर उनसे दो तमंचे, तीन कारतूस, दो चाकू व रॉड मिले हैं।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि 27 मई को मेडिकल कालेज की पीआरओ के घर दिनदहाड़े डकैती डालने वाले बदमाश लूट व डकैती का माल बेचने चिरगांव जा रहे हैं। नवाबाद व स्वॉट टीम ने मेडिकल बाईपास पुल के नीचे घेराबंदी कर ली, तभी बजरंग कालोनी की तरफ से आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करके चार बदमाशों को दबोच लिया जबकि दो भाग निकले।
विज्ञापन


पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम दीपक वाल्मीकि पुत्र वृंदावन निवासी श्रीनगर थाना प्रेमनगर, उमेश बरार पुत्र राम किशन बरार निवासी महाराणा प्रताप नगर थाना नवाबाद, रितिक वर्मा पुत्र विनोद कुमार विमल निवासी गुमनावारा नवाबाद व अरुण अहिरवार पुत्र बलवीर अहिरवार निवासी महाराणा प्रताप नगर नवाबाद बताया। मौका पाकर भागने वालों में गिरोह सरगना अन्नी ठाकुर निवासी नगरा प्रेमनगर व शिवा राय निवासी हंसारी प्रेमनगर हैं। पकड़े गए बदमाशों से वारदातों में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक, एक्टिवा, दो तमंचे व तीन कारतूस, दो चाकू व एक रॉड बरामद हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि रितिक की मां कुमुदनी काफी दिन से डा. विजय लक्ष्मी के घर पर काम करती थी। उसके साथ ही रितिक डा. लक्ष्मी के घर गया था। मां कुमदनी ने रितिक को बताया था कि विजय लक्ष्मी के घर पर काफी नगदी रखी हुई है। इसके बाद डकैती की योजना बनाई गई। डकैती डालने के लिए रितिक ने रेकी की। सरगना अन्नी ठाकुर ने घर में मौजूद रिषभ से पानी मांगा। जब वह पानी लेने अंदर गया तो सभी अंदर घुस गए। रिषभ को बंधक बनाकर घर में रखे गहने व नगदी लूट ली। पकड़े गए बदमाशों ने लूट की कई अन्य वारदातों को भी कबूल किया।

इन वारदातों का भी हुआ खुलासा
21 अप्रैल को शिवाजी नगर में विक्रम पुत्र मुन्ना लाल के घर हुई चोरी का खुलासा, जिसमें एक्टिवा, एलईडी टीवी, नगदी, जेवरात आदि चोरी हुए।
28 मार्च को खाती बाबा मंदिर शिवाजी नगर के पास मनोज यादव के घर से हुई चोरी के जेवरात व नगदी मिली।

बदमाशों से बरामद हुआ माल
डा. विजय लक्ष्मी के घर पड़ी डकैती के 45 हजार रुपये, सोने की चेन, सोने का टाप्स, चांदी की दो पायल, चांदी का सिक्का, हाथ की घड़ी। विक्रम के घर से हुई चोरी की एक्टिवा संख्या यूपी93एबी- 0937, चोरी के आठ हजार रुपये, चोरी की एलईडी टीवी, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने की झुमकी, चार जोड़ी बिछिया,  मनोज यादव के घर से चुराए पांच हजार रुपये, सोने का छल्ला, पांच जोड़ी बिछिया व दो जोड़ी पायल बरामद।


सिर्फ एक माह ग्यारह दिन किया था काम
डा. विजय लक्ष्मी ने बताया कि मार्च के महीने में उनकी काम वाली बाई काम छोड़कर चली गई थी। तभी एक परिचित ने कुमुदनी के बारे में बताया। उसने उनके यहां पर एक माह 11 दिन काम किया और फिर चली गई। इस दौरान उन्होंने उसकी काफी मदद की। वह पति की तबियत खराब होने का झांसा देकर मदद लेती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed