फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First beaten , then beaten

पहले पीटा, फिर पिटे

Fri, 12 Jun 2015 01:27 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार थानांतर्गत जेल के पीछे गुरुवार की रात बेवजह की गई पिटाई से गुस्साए युवक व उनके साथियों ने हमलावरों की जमकर खबर ली। उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पथराव भी किया, जिससे हमलावरों की
विज्ञापन

 तीन बाइक्स क्षतिग्रस्त हो र्गइं। झगड़े के दौरान बाइक्स में आग लगाने का प्रयास भी किया गया। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने बाइकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

खुशीपुरा और गोविंद चौराहा के पास रहने वाले दो युवक रात को एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जेल के पीछे बाइक लेकर खड़े पांच-छह युवकों ने दोनों को रोका और उनके गाल पर चांटा मार दिया। इस पर दोनों युवकों ने विरोध किया तो  युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। इस बीच दोनों युवकों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर में पहुंचे दर्जनों युवकों ने चांटा मारने वाले युवकों की जमकर धुनाई की। इस बीच मौका पाकर वह अपनी तीन बाइक छोड़कर भाग गए। गुस्साए दर्जनों युवकों ने उन पर पथराव कर दिया।  पत्थरों से बाइक्स भी क्षतिग्रस्त कर दी। वह तीनों बाइक्स में आग लगाते तब तक थाना नवाबाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख तोड़फोड़ करने वाले भी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबाद थाना पुलिस की सूचना पर सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तीनों बाइक्स को लेकर थाने पर आ गई। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाद किस-किस के बीच हुआ, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed