फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fande pr ltka mila sb

फंदे पर लटका मिला कारोबारी की पत्नी का शव

Sun, 10 Jun 2018 01:21 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sun, 10 Jun 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
fande pr ltka mila sb
fasi, jhansi news - फोटो : demo
थाना शाहगंज के नगला छउआ में शनिवार की सुबह एक महिला का शव घर में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

झांसी के गांव बैंदो निवासी द्रोपदी उर्फ संजना की शादी 12 साल पहले नगला छउआ निवासी रामप्रसाद के पुत्र  विनय कुमार के साथ हुई थी। विनय की चित्रशाला है। टेंट का भी व्यवसाय है। उनके दो बेटे हैं। विनय ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे बच्चे बाहर खेल रहे थे। तभी एक बेटा आया तो कमरा अंदर से बंद था। झांककर अंदर देखा तो द्रोपदी पंखे के कुंडे से फंदे पर लटकी हुई थी। चीखपुकार पर आसपास के लोग आ गए। गेट की कुंडी को तोड़कर अंदर गए। द्रोपदी को अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि विनय का पत्नी से तीन दिन पहले साली के घर आने को लेकर झगड़ा हुआ था। वह साली को वापस भेजने के लिए बोल रहा था। इस पर विवाद हो गया था। हालांकि मृतका के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed