फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enter report, are correct 'merge'

रिपोर्ट नहीं दर्ज, दुरुस्त कर रहे ‘मर्ज’

Sat, 19 Nov 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Enter report, are correct 'merge'
police, jhansi news - फोटो : demo
शादी समारोह में कुछ बच्चे महिलाओं के आभूषण और नकदी से भरे बैग चुरा रहे हैं, लेकिन पुलिस पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस का मानना है कि इन वारदातों में बच्चों को इस्तेमाल किया जा रहा है। इनके आका इन्हें प्रशिक्षित कर समारोह में भेजते हैं। एसएसपी ने मामलों की जांच और बच्चों को मोहरा बनाने वाले की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

बच्चों से चोरी करवाने वाले आकाओं के निशाने पर शहर के चुनिंदा मैरिज होम और होटल हैं। कार्यक्रमों के शुरू होने के बाद आका बच्चों को सजाधजा कर लाते हैं और समारोह स्थल के बाहर छोड़कर दूर खड़े हो जाते हैं। थोड़े से लालच में फंसे बच्चे कार्यक्रम समारोह में घुसकर पहले खाने-पीने का लुत्फ उठाते हैं। इस दौरान वह महिलाओं के पर्सों पर भी नजर रखते हैं। इनके निशाने पर दूल्हा अथवा दुल्हन पक्ष के परिजन होते हैं। जरा सी चूक होते ही बच्चे पर्स लेकर सीधे गेट की तरफ भागते हैं, जहां से आका गाड़ी में बैठाकर चले जाते हैं। पिछले एक सप्ताह में ऐसी तीन वारदातों सामने आईं, इनमें दो कोतवाली और एक नवाबाद थाना क्षेत्र में हुईं। तीनों घटनाओं को पुलिस ने दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बच्चों की तलाश में टीम को लगा दिया है। टीम को बच्चों के साथ-साथ उनके आकाओं को भी पकड़ने का टारगेट दिया गया है। पुलिस टीम ने तीनों घटना स्थलों से सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक
10 नवंबर की रात कोतवाली के हींगन कटरा निवासी राजेश श्रीवास्तव के पुत्र शोभित श्रीवास्तव की पुरानी तहसील के सामने स्थित एक विवाह घर में शादी थी। शोभित की मां नीलम श्रीवास्तव का बैग 11-12 साल का चोर चुराकर ले गया था, जिसमें डेढ़ लाख रुपये नगद, तीन सोने की चेन, चार अंगूठी आदि जेवर आदि थे।

केस दो
17 नवंबर को ग्वालियर रोड स्थित विवाह घर से करीब चार लाख रुपये के सोने के जेवरात का बैग चोरी हो गया। इस वारदात से पहले कोतवाली पुलिस ने इनकार किया। जब पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से फरियाद लगाई तब पुलिस ने वारदात का होना स्वीकार किया और फुटेज खंगाले।


केस तीन
17 नवंबर की रात जीवनशाह तिराहा स्थित होटल में महिला संगीत का कार्यक्रम से एक बच्चा सीमा मोदी का जेवर और नकदी से भरा बैग चुराकर भाग गया। नवाबाद थाना पुलिस ने होटल से फुटेज कब्जे में लेकर कई स्थानों पर छापे मारकर चोरी करने वाले को तलाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed