फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dumpers and bus got hit by auto, one killed

डंपर और बस की चपेट में आया ऑटो, एक की मौत

Sun, 09 Apr 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dumpers and bus got hit by auto, one killed
accident, jansi news - फोटो : demo
झांसी। ग्वालियर रोड पर ओवर टेक के चक्कर में एक ऑटो डंपर और बस की चपेट में आ गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीरावस्था में इलाज के लिए ग्वालियर रिफर किया गया। तीसरे युवक का मेडिकल कालेज में उपचार जारी है। 
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर दो बजे ग्वालियर रोड पर भीषण हादसा हो गया। शहर से पाल कालोनी की ओर जा रहा ऑटो आगे जा रहे डंपर और सामने से आ रही बस की चपेट में आ गया।

दरअसल ऑटो आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में था। इसी दरम्यान डंपर ने ब्रेक लगा दिए और ऑटो उससे टकरा गया। बचने की कोशिश में ऑटो की दतिया की ओर से आ रही बस से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में ऑटो सवार ग्वालियर रोड भगवती पेट्रोल पंप के पास निवासी जगदीश के पुत्र मुकेश (22) की मौत हो गई। जबकि, नया गांव पाल कालोनी निवासी पप्पू कुशवाहा को हालत गंभीर होने से मेडिकल कालेज से ग्वालियर के लिए रिफर कर दिया गया। इसके अलावा ऑटो सवार एक अन्य व्यक्ति सूती मिल के पास निवासी रवि रायकवार का इलाज मेडिकल कालेज में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed