{"_id":"1e8e67bddc0bf16847c3f331e7187b30","slug":"crooks-make-off-with-2-54-million-mobile-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.54 लाख के मोबाइल लेकर बदमाश चंपत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.54 लाख के मोबाइल लेकर बदमाश चंपत
झांसी / ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपरी बाजार के रामा बुक डिपो चौराहा स्थित सैमसंग शोरूम संचालक को दो बदमाशों ने रविवार को 2.54 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
रामा बुक डिपो के पास सीपी मिशन कंपाउंड निवासी नीतेश अग्रवाल का सैमसंग मोबाइल फोन का शोरूम है। शाम को उनकी दुकान पर एक व्यक्ति पहुंचा। उसने दुकान स्वामी नीतेश अग्रवाल को बताया कि उसने मानिक चौक स्थित टकसाल में मोबाइल फोन का शोरूम खोला है, जिसके लिए उसे कंपनी कास्ट पर मोबाइल फोन चाहिए। वह भविष्य में भी उन्हीं से मोबाइल फोन खरीदता रहेगा। इसके बाद उसने मोबाइल फोन की सूची निकाली और एक-एक करके शोरूम से करीब 2.54 लाख रुपये के मोबाइल फोन निकलवाए। फोन पैक होने के बाद उसने भुगतान अपनी दुकान पर करने की बात कहते हुए साथ में एक कर्मी को फोन लेकर भेजने को कहा। उसकी बातों पर यकीन करके दुकान स्वामी ने एक कर्मचारी को मोबाइल फोन लेकर भेज दिया। टकसाल के पास एक दुकान पर पहुंचने पर उसने फोन लेकर गए कर्मचारी को वहीं रोक दिया। इसके बाद वह दुकान के अंदर चला गया। कुछ देर में दुकान के अंदर से एक व्यक्ति आया। उसने सैमसंग शोरूम पर तैनात कर्मी से कहा कि जो फोन वह लाया है वह उसे दे दे, अभी पेमेंट करते हैं। बातों में आकर कर्मचारी ने फोन का पैकेट उसे दे दिया। इसके बाद वह मोबाइल फोन लेकर दुकान के अंदर चला गया।
करीब आधा घंटे तक जब दुकान से कोई बाहर नहीं आया तो फोन लेकर गया कर्मचारी अंदर गया। दुकान के अंदर उसे मोबाइल फोन के सारे डिब्बे खुले पड़े मिले। अंदर कोई नहीं था। उसने पूरे मामले की जानकारी दुकान स्वामी को दी। इसके बाद उन्होंने टप्पेबाज को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि संभावित स्थानों पर तलाशा मगर कोई सफलता नहीं मिली। अंत में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ कल्याण सिंह ने बताया कि टप्पेबाज 2.54 लाख रुपये के मोबाइल फोन ले गया है। मानिक चौक स्थित दुकान के स्वामी ने पूछताछ में बताया है कि उसने दो दिन पूर्व ही दुकान किराए पर दी थी। उसे किराएदार के बारे में कोई जानकारी नहीं है।