फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bu near University masked miscreants looted women

बुंविवि के पास नकाबपोश बदमाशों ने महिला को लूटा

Fri, 22 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bu near University masked miscreants looted women
झांसी। बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी के पास गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला से 49 हजार रुपये लूट लिये। इस घटना की सूचना के बाद भी पुलिस सक्रिय नहीं हुई। एसएसपी द्वारा लगाई गई क्लास के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


नवाबाद थानांतर्गत करगुवां जी निवासी जगदीश सिंह की पुत्री का विवाह दो मार्च को है। शादी के निमंत्रण पत्र छपवाने और अन्य सामान की खरीद फरोख्त करने के लिए जगदीश की पत्नी संध्या को रुपयों की जरूरत पड़ी। इसके चलते उन्होंने गुरुवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की स्टेट बैंक से 49 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह पॉलीथिन में रुपये रखने के बाद बैंक से निकलीं। वह आपे में बैठने जा रही थीं, तभी मेडिकल कॉलेज की तरफ से बिना नंबर की बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने धक्का मारकर नोटों से भरी पॉलीथिन लूटी और भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक राहगीर कुछ समझ पाते तब तक बदमाश नजरों से ओझल हो गए। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। संध्या ने घटना की सूचना पुलिस चौकी पहुंचकर दी।  चौकी पर संध्या को बैठाकर पुलिस कर्मी बैक पहुंचे, जहां लूट की तस्दीक करने में समय गुजार दिया। जब वहां मौजूद लोगों ने वारदात को सही बताया तो उन्होंने घटना को अपने स्तर से सुलटाने के प्रयास शुरू कर दिए।

न कंट्रोल रूम सूचना देकर शहर की पुलिस को अलर्ट किया गया और न ही उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। बाद में सूचना मिलने पर एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने चौकी पुलिस की क्लास लगाई। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को तलाश करने के आदेश दिए।


बैंक के सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले
एसएसपी के आदेश पर चौकी पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। पुलिस का मानना है कि महिला को नोट लेकर बैंक से निकलने की सूचना बाहर खड़े बदमाशों को दी गई थी। इसकी वजह बैंक से निकलने के बमुश्किल पांच मिनट में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed