फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bipin Bihari Inter College principal and teacher Bhide

बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में प्राचार्य व शिक्षक भिड़े

Fri, 04 Sep 2015 11:58 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानाचार्य और एक शिक्षक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि शिक्षक ने हद पार करते हुए जमकर गालियां बकीं और दस्तावेज फाड़ने का प्रयास किया। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। देर शाम प्रधानाचार्य की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनकर सक्सेना ने बताया कि एजूकेशन विषय के शिक्षक रुद्र प्रताप यादव शुक्रवार को करीब 40 मिनट देरी से कॉलेज आए। देरी से आने का कारण जानने पर शिक्षक ने उनसे अभद्र लहजे में बात करते हुए रजिस्टर उठाया और जबरदस्ती हस्ताक्षर कर दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दस्तावेजों को फाड़ने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख प्रधानाचार्य के कार्यालय में कॉलेज के अन्य शिक्षक इकट्ठा हो गए। विवाद के चलते छात्र भी कक्षाओं से बाहर आ गए। इसकी सूचना मिलने पर थाना नवाबाद प्रभारी अपने साथ सदर बाजार व सीपरी बाजार की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। पहले तो मामला रफा-दफा करने का प्रयास किया, जब सफलता नहीं मिली तो प्रधानाचार्य की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक के समर्थन में उतरा माध्यमिक शिक्षक संघ
झांसी। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की आपात बैठक शिक्षक रैन बसेरा में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षक रुद्र प्रताप यादव के साथ की गई अभद्रता की आलोचना की गई। आरोप लगाया कि उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर करने के लिए अपना नाम देखने पर शिक्षक को अपमानित कर बुरा-भला कहा। गाली-गलौज देते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी। बैठक में शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही होने पर हड़ताल की चेतावनी दी गई। इस दौरान मंडलीय मंत्री लखनलाल यादव, चंद्रभान सिंह यादव, सुबोध शिवहरे, शिशुपाल सिंह यादव, कुलदीप पटेल, विकास लाक्षाकार, विनोद अग्रवाल, राजेंद्र पटसारिया, राकेश दुबे, राजेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed